फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ियां उतरते समय श्रद्धालु हुआ बेहोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (65) निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) सुबह मंदिर में मां के दर्शन कर नीचे लंगर पौड़ियों की ओर लौट रहे थे कि तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बेहोश होकर वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल घवांडल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक नहीं जताया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें