फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कल लगेगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड करेगा परीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के उद्देश्य से 6 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जिला स्तरीय चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा और अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि शिविर के सुचारू संचालन के लिए जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा मेडिसिन विशेषज्ञ सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि और समय पर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें