फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ेतर में दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत

Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलोखर (बिलासपुर)। मलोखर की समीपवर्ती साई खारसी पंचायत के भड़ेतर गांव में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जेपी सीमेंट कारखाना बागा से अपने ट्रक एचपी-24 बी-5152 में क्लिंकर लोड करने के बाद बघेरी जाने से पहले वह ट्रक में तिरपाल लगाने के लिए चढ़ा। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह सिर के बल नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय ट्रक चालक शशि पाल पाठक पुत्र परमानंद सुबह बागा से बघेरी जा रहा था। सुबह भडे़तर में अपने घर के समीप ट्रक खड़ा करने के बाद वह तिरपाल लगाने के लिए ट्रक में चढ़ गया। अचानक उसका संतुलन बिगड़ कर वह सिर के बिल सड़क पर गिर गया। लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और हंसता खेलता परिवार छोड़ गया है। ट्रक चालक की मौत से इलाके में शोक लहर छा गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। खारसी चौकी के एएसआई जगपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें