फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि पर भड़की एनएसयूआई

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फार्म में की गई डेढ़ सौ रुपये की वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने चेताया है कि यदि जल्द फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक परिसर अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फार्म के दामों में की गई वृद्धि छात्र वर्ग से अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि सोची समझी राजनीति के तहत की गई है। प्रदेश के कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे अधिकतर विद्यार्थी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। छात्र वर्ग पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्नातक कक्षाओं में परीक्षा फार्म में वृद्धि का फैसला छात्र विरोधी है। इसे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कभी भी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष विकास शर्मा, राहुल ठाकुर, मनोज ठाकुर, रवि ठाकुर, विक्रम, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें