फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित गैस एजेंसी में वीरवार को फार्म जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की खूब भीड़ उमड़ी। केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या तय करने के बाद फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई थी, लिहाजा वीरवार को अंतिम दिन एजेंसी में दिन भर उपभोक्ताओं का जमघट लगा रहा। इससे एजेंसी के कर्मचारियों को भी खूब मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने एक वर्ष में सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या छह निर्धारित की है। चूंकि चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही गत सितंबर माह में समाप्त हो चुकी है, ऐसे में अक्तूबर से आगामी मार्च तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले केवल तीन ही सिलेंडर मिल सकेंगे। इसके लिए केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरने की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है। केंद्र सरकार द्वारा उक्त फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की है। ऐसे में वीरवार को अंतिम दिन होने की वजह से एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। फार्म जमा कराने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
बिलासपुर स्थित सैनी गैस एजेंसी के संचालक टेकचंद सैनी ने बताया कि एजेंसी में 16 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। हालिया दिनों में त्योहारों के उपलक्ष्य में अवकाश होने के बावजूद उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर फार्म जमा कराने का कार्य किया जाता रहा। इसके फलस्वरूप अधिकांश कार्य पहले ही निपटाया जा चुका है। जो थोड़ा-बहुत कार्य बाकी बचा है, उसे भी वीरवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें