फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 946 अभ्यर्थियों ने दी एचपीएएस की परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में एचएएस की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
-749 अभ्यर्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित, सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर जिले में रविवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) परीक्षा में 946 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वहीं 749 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बिलासपुर शहर में चार परीक्षा केंद्र छात्रा पाठशाला, छात्र पाठशाला, आईटीआई और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रौड़ा सेक्टर-2 को बनाया गया था। वहीं घुमारवीं उपमंडल में दो छात्र और छात्रा पाठशाला परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 1695 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बिलासपुर शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर 665 और घुमारवीं के दो परीक्षा केंद्रों पर 281 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो सत्र में आयोजित हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। सुबह सत्र में 9:30 बजे के बाद और दोपहर सत्र में 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस के जवानों को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स की व्यवस्था की गई थी। अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें