फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जामली में तीन घंटे तक जाम, फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास एक ट्रक के खराब हो जाने से जाम लग गया। जाम लगने से सैकड़ों की संख्या में वाहनों समेत एंबुलेंस भी फंस गई। जब काफी देेर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने अपने आप की जाम को खुलवाना शुरू कर दिया। रात नौ बजे तक जाम वैसा ही बना हुआ था। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे। जाम में नए साल का जश्न मना कर मनाली से आ रहे पर्यटक भी फंस गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे एक वाहन जामली के पास खराब हो गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों और वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम करीब तीन किलोमीटर लंबा हो गया। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुुंचा था। जिससे जाम और लंबा हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर जाम को खुलवाने में मदद की। जिसके बाद एक तरफा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें