फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर की अभिलक्षा कुश्ती में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर की छात्रा अभिलक्षा कुश्ती खेल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इसका चयन राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में इस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पाठशाला एवं जिले का नाम रोशन किया था जिसके आधार पर इसका चयन राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली शिक्षा खेलों के लिए हुआ है।
अभिलक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला जिला सोलन में 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रशिक्षण हासिल कर रही है। अभिलक्षा 5 से 9 दिसंबर तक हरियाणा के सोनीपत में होने वाली स्कूली राष्ट्रीय स्तर खेलों में 57 किलोभार वर्ग में विभिन्न खिलाड़ियों को टक्कर देगी। अभिलक्षा ने जूडो खेल में भी राज्यस्तर पर ब्रांज मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कुश्ती की सीनियर ओपन स्पर्धा में भी राज्यस्तर पर इसने रजत पदक हासिल किया था। पाठशाला की प्रधानाचार्या निर्मला देवी चौहान एवं डीपीई कपिल देव, पीईटी शिव कुमार एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने इस खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद देकर रवाना किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें