फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से एक किराने की दुकान में आग लग गई, इससे दुकानदार का सारा सामान जल गया। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मुजफ्फर अली की अपने ही घर में किराने की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बारिश के दौरान दुकान के अंदर रखे फ्रिज में अचानक आग लग गई। जिसके कारण आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को भी अपने आगोश में ले लिया। दुकान में आग लगती देख दुकान स्वामी ने शेार शराबा मचा दिया। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर विभाग ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद लोगों ने किसी तरह आग पर पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने मामले की सूचना कोतवाली और तहसील में भी दी है। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें