फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकियों में एकत्रित किए साफ पानी और कूलरों में मिले लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। डियारा सेक्टर स्थित वार्ड आठ, नौ, दस के बाद अब दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम को रौड़ा सेक्टर, निहाल, लुहणू खैरियां व दनोह गांव में भी डेंगू के लारवा मिले हैं। जबकि कई जगहों पर तो लोगों के घरों के अंदर रखे कूलरों में डेंगू के लारवा मिले हैं। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि लोग अभी भी मच्छर के पैदा होने व इससे होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक नहीं हैं जो आने वाले समय में पूरे बिलासपुर शहर के लिए बहुत बड़ी समस्या बन सकता है। अगर ऐसा ही रहा तो पूरा का पूरा बिलासपुर शहर इस महामारी की चपेट में आ जाएगा। लोग स्वयं डेंगू के मच्छर को अपने घर व आसपास पनाह दे रहे हैं।
दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम ने सबसे पहले सुबह दनोह गांव का दौरा किया। यहां पर टीम उस शख्स के घर गई जो डेंगू के बुखार से ग्रस्त था। यहां पर उसके घर में डेंगू के लारवा मिले हैं। इसके बाद टीम निहाल सेक्टर की और निकली। यहां पर भी जांच में पता चला की लोगों द्वारा पानी की स्टोरेज के लिए रखी गई टंकियों में डेंगू का लारवा फल-फूल रहा है।
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर के कन्या स्कूल के पास बस्ती बना कर रह रहे प्रवासियों के घरों के अंदर व बाहर रखे पानी के बर्तनों में डेंगू के मच्छर के लारवा मिले हैं। यहां के प्रवासियों का कहना है कि पानी न आने कारण उन्हें पानी स्टोर कर रखना पड़ता है। इसके बाद टीम ने लुहणू खैरियां का दौरा किया तो यहां पर भी डेंगू के मच्छर के लारवा मिले हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि पूरे बिलासपुर शहर में जहां भी टीम दौरा कर रही है वहां पर डेंगू के मच्छर के लारवा मिल रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरे की घंटी है। अगर समय रहते लोगों ने सफाई की और ध्यान नहीं दिया तो पूरा शहर डेंगू की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन

इनसेट...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कर रहे मामले की देखरेख
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के मीडिया सचिव स्वदेश ठाकुर का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। रोजाना के कार्यों की रिपोर्ट मंत्रालय जा रही है। जहां पर केंद्रीय मंत्री स्वयं इसे देख रहे हैं। प्रदेश सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।
----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें