फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की गई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चाईल्ड लेबर का सर्वे करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बिलासपुर में टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के प्रावधानों को उचित तरीके से उपायुक्त बिलासपुर की ओर से बनाई गई जिला स्तरीय टास्कफोर्स कमेटी की बैठक विनय कुमार एडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में बचत भवन बिलासपुर में आयोजित की गई।
इस दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों पर किए गए कार्य की समीक्षा की गई तथा एडीएम ने निर्देश दिए कि जिला भर में उपरोक्त अधिनियम के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पोस्टर लोगों में बांटे जाए। जागरूकता शिविर लगाए जाएं। प्रत्येक होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानों, कार्यशालाओं एवं कारखानों के बाहर बोर्ड लगाए जाएं जिस पर प्रत्येक नियोजक की तरफ से लिखा गया हो कि वह चाईल्ड लेबर नियोजित नहीं करता है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि ढाबा, मिठाई की दुकानों व अन्य स्थानों के निरीक्षण जिला श्रम अधिकारी, बिलासपुर को प्रेषित करें। जिला भर में नियुक्त निरीक्षक अपने-अपने निरीक्षण के निर्धारित लक्ष्य प्रतिमाह पूरे करें तथा एडीएम ने जिला में चाईल्ड लेबर का सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, जिला कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप-निदेशक उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रम निरीक्षक बिलासपुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं श्रम अधिकारी बिलासपुर उपस्थित थे।
---
....जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें