फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग और वॉलीबाल के ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण छात्रावास बिलासपुर में बाक्सिंग और वॉलीबाल के लिए ट्रायल 28 से 29 जून को होंगे। केंद्र प्रभारी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर जयपाल चंदेल ने बताया कि बाक्सिंग खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा 12 से 18 वर्ष और वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए 10 से 14 वर्ष होगी। राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में केवल छात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने साथ प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर आएं। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें