बिलासपुर। विश्व दवा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता झंडूता खंड स्वास्थ्य शिक्षक प्रवीण शर्मा ने की। प्रधानाचार्य दयाराम भोगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने नशा विरोधी रैली निकाली। बल्हसीणा बाजार में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे का सेवन न करने की शपथ दिलाई। भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता ने पहला, शिल्पा ने दूसरा और खुशी चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 250, 200 व 150 रुपये पुरस्कार दिया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत घातक है।