फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के लोगों को विभाग की लापरवाही के कारण पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोग को पानी खरीदकर प्यास बूझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में यह समस्या सड़क विस्तारीकरण कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूटने से है। इस कारण पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस संबंध में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत की है। लेकिन, समस्या हल नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कंदरौर से हमीरपुर तक बनने वाले डबल लेन सड़क का कार्य करने वाली कंपनी ने घुमारवीं बाजार में खुदाई के दौरान मुख्य पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी है। इससे पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बाजार में खुदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन कई जगह से टूटने से लोग पानी के लिए तरस गए हैं। आलम यह है कि स्थानीय लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे देकर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
पाइपें टूटने से हर रोज लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन व विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के लोगों मनोज कुमार, श्याम सिंह, संदीप कुमार, विशाल सोनी, नरेंद्र ठाकुर, देविंद्र सिंह, अमित कुमार आदि का कहना है कि पानी न आने से परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उक्त परेशानी सड़क निर्माण के कारण आ रही है। मुख्य पेयजल पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा। विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

-सतीश शर्मा, एक्सईएन, आइपीएच विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें