-एक लाख नकदी बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार
-नाकाबंदी के दौरान के दौरान मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 865.49 ग्राम चरस बरामद की है। एक मामले में पुलिस ने एक लाख नकदी भी आरोपी से बरामद की है। दोनों मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पहले मामले में जिला पुलिस की विशेष टीम ने किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर मल्यावर के पास नाकाबंदी कीथी। इसी दौरान एक कार को टीम ने जांच के लिए रोका और कार चालक से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने कार से 509.24 ग्राम चरस और एक लाख रुपये बरामद किए। आरोपी की पहचान गुरदास निवासी गांव सनेड डाकघर पद्दर मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
दूसरे मामले में सदर थाना की टीम ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी है। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो एक युवक और एक व्यक्ति सवार था। पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में कार से 356.25 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह और अजय निवासी गांव व डाकघर जुआ जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।