फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निरक्षरों को साक्षर करने के लिए 825 वालंटियर ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-नवभारत साक्षरता अभियान के तहत जिले के 1891 वालंटियर शिक्षकों को किया है चिह्नित
विज्ञापन

-पहले चरण में डाइट जुखाला, घुमारवीं, बरठीं, कलोल, नयनादेवी, टोब्बा, स्वारघाट में दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। नवभारत साक्षरता अभियान के तहत जिले में 825 वालंटियर शिक्षकों ने एक दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अब यह वालंटियर शिक्षक जिले के चिह्नित 10,110 निरक्षरों में से 9,510 निरक्षरों को साक्षर करेंगे। जिले में निरक्षरों को साक्षर करने के लिए 1891 वालंटियर शिक्षकों को चिह्नित किया गया है।
पहले चरण में 825 वालंटियर शिक्षकों को डाइट जुखाला, घुमारवीं, बरठीं, कलोल, नयनादेवी, टोब्बा, स्वारघाट में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस में इन वालंटियर शिक्षकों को निरक्षरों को शिक्षित करने के गुर सिखाए गए। इसके लिए इन वालंटियर शिक्षकों को शिक्षण सामग्री भी वितरित कर दी गई है। इन चिह्नित निरक्षरों की अगस्त में परीक्षा होगी व इसमें उत्तीर्ण होने वालों को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 1066 बचे वालंटियर शिक्षकों को अगले चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह जिले में अगले चरण में बाकी बचे 600 निरक्षरों को भी अगले चरण में साक्षर किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का लक्ष्य है कि 2027 तक देश में कोई भी निरक्षर न रहे। नव भारत साक्षरता अभियान में निरक्षरों को सिर्फ अक्षर ज्ञान ही नहीं देना है अपितु उन्हें वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता , बैंकिंग कौशल आदि में पारंगत करना है, ताकि दैनिक जीवन में उन्हें इसका लाभ मिल सके। यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पास होने वालों को ही प्रमाणपत्र केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाएंगे। निरक्षरों को शिक्षित करने वाले वालंटियर अध्यापकों के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है और डाइट जुखाला से इनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। अभी यह अध्यापक गांव में एक जगह सुविधा अनुसार निरक्षरों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन भविष्य में इनको स्कूलों में छुट्टी के बाद इन वालंटियर शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा, जिन्हें सामाजिक चेतना केंद्र का नाम दिया गया है। फिलहाल इसकी अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। नवभारत साक्षरता अभियान के जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि जिले में 825 वालंटियर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है अब यह निरक्षरों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें