जिला में महिला दिवस के मौके पर ‘अमर उजाला’ ने विभिन्न महिला संगठनों के साथ मिल कर जिला में 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कड़ी में सैकड़ों महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी कड़ी में जिला परिषद हॉल में हिमाचल नारी सभा एवं अर्धनारेश्वर सेवा समाज समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ईओ उर्वशी वालिया रही।
समारोह की विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजली महंत व समारोह की अध्यक्षता कला चंदेल अध्यक्ष हिमाचल नारी सभा ने की। कार्यक्रम में समारोह की शुरूआत पुलवामा के शहीदों एवं निर्भया एवं गुड़िया व जुल्मों के शिकार शहीद महिलाओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की।
इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि आज के समाज में बेटियां बेटों से कम नहीं है। कहा बेटियां आज देश का बागडोर संभाले हुए हैं। हमें बेटे और बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए।
समारोह में बिलासपुर की बेटी मिस हिमाचल नौशीन व बिलासपुर के उभरते हुए फिल्म कलाकार नवीन वात्सायन, मिड-डे मील की अध्यक्षा कमलेश महासचिव सुरेंद्रा, आशा वर्करों की अध्यक्षा सरिता महिला मंडलों की प्रधान सुमन, रमादेवी, नीजू, एचपीएनएस की अध्यक्षा बिमला, ज्योति, किसान सभा के जिला अध्यक्ष लेखराम धीमान, किसान सभा के राज्य महासचिव पूर्व विधायक केके कौशल, हिमाचल नारी सभा की मीरा, एटक के प्रवेश चंदेल, एटक जिला अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर आदि को भी सम्मानित किया गया। समारोह में महिला मंडलों नैना महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, क्रांति महिला मंडल, राजपुरा महिला मंडल, नोआ महिला मंडल, चलैली महिला मंडल, दयोथ महिला मंडल, कोठीपुरा महिला मंडल, तिब्बती मार्केट यूनियन व शहर की कई महिला संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता की प्रभारी कमलेश ठाकुर रहीं। उन्होंने बड़ी सफलतापूर्वक रस्साकशी व निंबू दौड़ को आयोजित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रस्साकशी में चलैली महिला मंडल प्रथम रहा, दयोथ महिला मंडल दूसरे, निंबू दौड़ में सुमन कुमारी दयोथ प्रथम, मीरा तिब्बती मार्केट द्वितीय एवं रमा चौधरी लखनपुर तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर में चलैली की नीलम प्रथम व सुषमा द्वितीय रही।
इधर, शहर के आईटीआई चौक के समीप बामटा पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बामटा पंचायत प्रधान सीमा चंदेल, इंटरनेशनल इनरवील क्लब की जिलअध्यक्ष शालिनी घोष, अंजली शुक्ला, सुमन डोगरा, अनिता शर्मा, नितिका सेठी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शालिनी घोष ने महिलाओं को उनके अधिकार व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर लगाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सभी जानकारियां दी जा रही है। उधर, बामटा पंचायत प्रधान सीमा चंदेल ने इस अवसर पर महिला उज्ज्वला योजना के तहत 10 गैस कनेक्शन भी बांटे। साथ ही वहां पर उपस्थित 60 से अधिक महिलाओं को भिंडी के बीज भी वितरित किए।
उधर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर शहर के नवज्योति पब्लिक स्कूल में भी ‘अमर उजाला’ अपराजिता कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित स्कूल छात्राओं को सोशल मीडिया से दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। स्कूल के एमडी गोविंद घोष ने छात्राओं को मोबाइल और सोशल मीडिया की गलत जानकारियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ संजय शर्मा, सुमन शर्मा, आशिमा शर्मा, लता कुमारी, विक्रम ठाकुर,प्रीति शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।