फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घायलों का पूछा कुशलक्षेम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दो दिन पूर्व बिलासपुर-सोलन जिले की सीमा पर जामली के पास हुए सड़क हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री तथा अर्की विधानसभा के विधायक वीरभद्र सिंह बिलासपुर पहुंचे। इस हादसे को दुखद करार देते हुए वीरभद्र सिंह ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने घायलों को एक-एक कंबल भेेंट किया तथा उनके इलाज के लिए ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रुपये राशि भेंट की। उन्होंने देवी चंद चालक पुत्र प्रेम लाल निवासी मटेरनी जिला सोलन, अश्वनी कुमार पुत्र देवी राम गांव जोबी, विक्रम सिंह पुत्र कृष्ण लाल निवासी मलौण, प्रोमिला देवी पत्नी विक्रम सिंह निवासी मलौण, जसवंत सिंह पुत्र कांशी राम निवासी मलौण, श्याम सिंह गांव जोबी, शेर सिंह गांव कोहू, सुरेंद्रा देवी कोहू, दीप राम गांव जोल सूनद्ध, अजय चौहान गांव मलौण, सुरेश कुमार गांव ढकेड़, मुनी लाल गांव काथला जयनगर, गगन दीप गांव बानली, बाबू राम गांव मलौण सभी सोलन जबकि बिलासपुर से संबंध रखने वालों में प्रीतम सिंह लागघाट, राकेश कुमार गांव सैकली, इंद्र सिंह गांव सैकली, रतन लाल लागघाट, सुरेंद्र सिंह गांव नाली पलौण को उक्त राशि व सामग्री भेंट की। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व निदेशक राज्य पशु कल्याण बोर्ड राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्की कांशी राम शर्मा, ग्राम पंचायत मलौण से गीता राम वर्मा, मलौण पंचायत प्रधान सुखदेव, रूपलाल ठाकुर, संतोष वर्मा, बशीर अहम्मद, शम्मी, निक्का राम शर्मा, गंगा राम, नईम मोहम्मद इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें