बिलासपुर। रुद्र बिलास किसान सहकारी चीनी मिल में गुरुवार को मंत्रोच्चार के बीच बर्ष 2018-19 का पेराई सत्र चालू कर दिया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बटन दबाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी किसान मिल को साफ सुथरा व ताजा गन्ना दें और कांटों पर घटतौली करने वाले जेल जाएंगे।
गुरुवार की अपराह्न करीब एक बजे मिल परिसर में डीएम/मिल के सभापति महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम रामभरत तिवारी, प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता, एसडीएम डीएस गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, बूटा सिंह ने मिल का पूजन कर हवन में आहुति डालीं। किया।
पंडित रामचंद्र पाठक द्वारा कराए गए पूजन में तमाम अधिकारियों व क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों आदि ने भाग लिया। इसके बाद विधिवत मिल गेट के धर्मकांटों का पूजन कर पर्ची निकाली गई। बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली का पूजन कर गाड़ी चालकों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद डीएम ने बटन दबाकर मिल को चालू किया गया तो मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।डीएम ने सभी गन्ना उत्पादकों से साफ सुथरा और ताजा गन्ना लाकर मिल संचालन में सहयोग की अपील की।
उन्होंने जीएम से कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति ने कांटे में घटतौली की तो उसके खिलाफ एफआईआर कराकर जेल भेजा जाए। कांटे के बाहर डिस्प्ले लगाकर गन्ने के वजन की पारदर्श्ता रखी जाए। उन्होंने मिल की स्थिति की जानकारी भी ली।
जीएम ने बताया कि वह सीमित संसाधनों से ही पेराई सत्र को पूरा करेंगे। डीएम ने साफ कहा कि गन्ने को गैर प्रदेश में जाने से पूरी तरह से रोका जाए। किसी भी गन्ना माफिया को सक्रिय नहीं होने दिया जाए।