फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चालक कार समेत भाग गया। रुद्रपुर के बगबाड़ा निवासी हरमिंद्र सिंह और रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से नगर से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर बंगाली कालोनी मोड़ के पास करीब एक बजे रुद्रपुर की तरफ से तेज गति में आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। घायलों को लोगों ने रुद्रपुर के अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें