अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि बुधवार को डेंगू के 21 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 3 मामले बिलासपुर शहर से, 12 मामले मार्कंडेय से, 2 मामले घुमारवीं, 3 मामले झंडूता से, 1 मामला जिला सोलन से दर्ज किया गया है। डेंगू से पीड़ित 104 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 3 रोगियों को अस्पताल में दाखिल हैं, शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड नं. 11 में 20 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1, 2, 4, 7, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 162 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 176 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।