मंडी के मनोज शैल बने राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रधान
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के राज्यस्तरीय चुनाव आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के राज्यस्तरीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्लर में हुए। चुनावों का आयोजन चुनाव अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा और डॉ. जगदीश, रामस्वरूप शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. केश्वानंद कौशल और दिनेश शास्त्री की देखरेख में हुआ।
निवर्तमान कोषाध्यक्ष गुरवंश सिपहिया ने गत लेखा जोखा तथा परिषद की शेष राशि का विवरण प्रस्तुत किया और उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दुनीचंद शर्मा ने कार्यकारिणी को भंग करके चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों को सौंपी। प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 300 संस्कृत शिक्षक इस चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे। 207 प्रतिनिधियों ने चुनाव में हुई मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। राज्य प्रधान के लिए 9 प्रतिभागियों के प्रस्ताव आए।
इसमें 207 मतों से मंडी के जिला प्रधान डॉ. मनोज शैल 114 मत लेकर विजयी घोषित हुए। उसके बाद सभी जिला के प्रधानों ने अपनी सहमति देकर महासचिव व कोषाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार दिया तथा हमीरपुर से डॉ. अमित को महासचिव, बिलासपुर से सोहन लाल को कोषाध्यक्ष व योगेश अत्रि को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।
डॉ. शैल ने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव व निदेशक महोदय मिलकर संस्कृत शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भेंट करेंगे व परिषद के साथ बैैठक के लिए समय देने का निवेदन करेंगे।
-------------------
......खेमराज शर्मा।