अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डा में जिला बस ऑपरेटरों ने जिला अध्यक्ष राजेश पटियाल की अध्यक्षता में सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ऑपरेटरों ने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों को शीघ्र माना जाए। अगर मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो जो हड़ताल शांतिपूर्वक तरीके से की जा रही हैं, वह उग्र रूप भी धारण कर सकती हैं।
जिला प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को तंग करना नहीं है, सरकार हमारी मांगों को मान ले तो सभी ऑपरेटर अपनी हड़ताल वापस ले लेंगे। सरकार जो गहरी नींद में सोई हुई हैं उससे जागे और देखे कि नियमों को ताक पर रखकर जो सरकारी बसों में ओवर लोडिंग की जा रही है उससे कोई अप्रिय घटना भी घट सकती हैं। तो क्या सरकार किसी दुर्घटना के होने पर ही जागेगी।