कार को टक्कर मार अज्ञात वाहन चालक फरार
कार चालक गंभीर घायल, पीजीआई किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर) स्वारघाट के अंतर्गत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर धारकांशी के पास सोमवार देर शाम बिलासपुर की तरफ से आ रही एक कार (एचपी89-0273) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें कार चालक घायल हो गया।
कार को विवेक कुमार निवासी बरड़ डाकघर सुन्नहानी बरठीं जिला बिलासपुर चला रहा था कि कार को सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मार कर अज्ञात वाहन घटनास्थल से फरार हो गया है।
इस सड़क दुर्घटना में विवेक कुमार को चोटें आई हैं। घायल अवस्था में विवेक कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए भेजा गया है। फिलहाल विवेक कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्वारघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। स्वारघाट पुलिस थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
थाना प्रभारी स्वारघाट संजय शर्मा ने उपरोक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
--------------
...विक्रम ठाकुर।