फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सेवा शुरू करने के लिए जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस सेवा शुरू करने के लिए विधायक का जताया आभार
कहा, लोगों को मिलेगा बस सुविधा का सीधा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं व आसपास के क्षेत्र के भाजपाइयों सहित अन्य लोगों ने बरठीं से चंडीगढ़ वाया घोड़ी धबीरी रक्षाबंधन एक्सप्रेस बस को चलाए जाने के लिए स्थानीय विधायक जेआर कटवाल का धन्यवाद किया है।
मंडलाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, महासचिव दिनेश चंदेल सहित बरठीं क्षेत्र के भाजपाई दिनेश परासर, सुदर्शन सहोड, आंचल शर्मा, अजय ठाकुर, मनोज कुमार, मुख्त्यिार पटियाल, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद, चिंत राम, भगत राम शर्मा, रमेश गौतम, जगदीश चंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस बस का बरठीं क्षेत्रवासियों को पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस बस के समय व स्थान को लेकर लोगों को भड़काने में लगे हुए हैं। यह बस घोड़ी धबीरी से चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोड़ी धबीरी से बरठीं मात्र चार किमी की दूरी पर है और बस पहले घोड़ी धबीरी में रात को खड़ी होती थी, अब बरठीं में रुकती है और सुबह सही समय पर बस चलती है। इस कारण घोड़ी धबीरी, बिझड़, मैहरे, ऊना व चंडीगढ़ के समय व स्थानों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस बस का चुनाव क्षेत्र नादौन के साथ-साथ बरठीं क्षेत्रवासियों को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने विरोध करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बस को लेकर भारत व पाकिस्तान बॉर्डर न बनाकर संयम से काम लें ताकि इस बस का सभी जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बस को रक्षा बंधन के अवसर पर चलाकर स्थानीय विधायक ने महिला शक्ति को एक तोहफा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें