बिलासपुर। भाकियू असली छात्र सभा की पंचायत नगर में हुई। जिसमें युवा छात्र जिलाध्यक्ष कबीर वारसी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए युवाओं को अब आगे आना ही होगा। उन्हेांने कहा कि निजी स्कूल फीस के नाम पर लूट खसोट मचाए हुए हैं, जिससे सभी किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण किसान अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहा है। इसके लिए युवाओं को एक प्लेटफार्म पर आना ही होगा। उन्होंने अनुज चौहान को जिला महासचिव व वंश छाबड़ा को नगराध्यक्ष बनाने की घेाषणा करते हुए कहा कि सभी छात्र घर घर जाकर पॉलिथीन के खिलाफ अलग जाएंगे और लेागों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील भी करेंगे। पंचायत में राघव गर्ग, शिवांग मदान, यश गर्ग, सैयद मिंटू, शानिब सैफी, प्रणव, बिष्णु अग्रवाल, आमिर खान, हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।