बिलासपुर। गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां के नेतृत्व में तमाम किसान व सपा कार्यकर्ता रविवार की सुबह करीब दस बजे रुद्रबिलास चीनीमिल गेट पर एकत्र हुए। किसानों ने गन्ने के भुगतान आदि की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने मिल गेट पर धरना दिया। अपराह्न करीब 12 बजे एसडीएम डीएस गुप्ता भी धरनास्थल पहुंच गए। किसानों ने उन्हें भी अपने बीच धरने पर बैठा लिया। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिलों पर बकाया किसानों के गन्ना मूल्य 15 करोड़ का भुगतान कराने, 14 दिन में भुगतान न करने पर ब्याज समेत भुगतान दिलाने, घोषित गन्ना मूल्य 275 रुपये से अधिक कराने की मांग की। एसडीएम ने उनका ज्ञापन संबंधित तक पहुंचवाने का आश्वासन दिया। धरने में महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव, बृजमोहन यादव, बलविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह मिंटू, दर्शन सिंह बराड़, जगजीत सिंह गिल, सुरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, जफर सुखनैन, खालिद खां, आसिम खां कुक्कू, अजीम खां, गुच्छन खां, बृजपाल यादव, अहसन अली खां, हाजी अताउर्रहमान, फरीद अहमद, गुड्डू अहमद, अमरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, बलबीर सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, प्रभजीत सिंह, भगविंद्र सिंह, डा शकील खां, फैसल खां, फैजान खां, मशकूर खां, गुरप्रताप सिंह, निशान सिंह आदि शामिल थे।