फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जनमंच कार्यक्रम में अधिक रुचि दिखाएं : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जनमंच कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दूरदराज क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर ही संभव हो। यह बात मुख्य सचिव विनित चौधरी ने जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
अधिकारियों को निर्देश दिए की उनके विभाग से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण प्री जनमंच कार्यक्रम से पूर्व करना सुनिश्चित करें तथा उसकी चेक लिस्ट तैयार करें। समस्याओं के समाधान को सभी अधिकारी हल्के में न लें और लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सभी विभाग इस कार्यक्रम में रुचि दिखाएं और सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे लागू करें। जनमंच कार्यक्रम में प्रशासन की ओर सक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का घरद्वार पर समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि लोग इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके लाभान्वित हो सकें। आगामी जनमंच कार्यक्रम में सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के बारे में बेहतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसके स्कोप को और अधिक बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर उपायुक्त विवेक भाटिया ने मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे एम्स के कार्य, डेंगू रोग, फोरलेन, जलगमन मंदिरों के स्थानांतरित करने बारे तथा गौ सदनों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला में बनाए जा रहे शहीद स्मारक के लिए कोटला पंचायत ने 5 क्विंटल सरिया और कोठीपुरा व राजपुरा पंचायत के लोगों द्वारा 7-7 क्विंटल सरिया शहीद स्मारक के लिए भेंट किया। मुख्य सचिव ने ब्रह्मपुखर व नौणी चौक से सरियों की गाड़ियों को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। चंगर में बनाए जा रहे शहीद स्मारक में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया और उन्होंने अपना एक दिन का वेतन इस पुनीत कार्य के लिए दिया। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने बताया कि अब तक 45 पंचायतों से 45 हजार 400 ईंटें प्राप्त हो चुकी हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, आईएएस प्रोबेशनर सौम्या झा, एडीएम विनय कुमार, सभी एसडीएम और सभी विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें