अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सोमवार को डियारा सेक्टर के विश्वकर्मा मंदिर में हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ई. वीआर भाटिया की अध्यक्षता मेें हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने तथा 65, 70, 75 की आयु पूरी करने पर 5, 10, 15 प्रतिशत को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग पर चर्चा हुई। साथ ही मेडिकल बिलों के भुगतान शीघ्र करने व मेडिकल भत्ता 400 से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने की भी मांग की। इसके अलावा विद्युत भत्ता व पर्यटन भत्ता दिए जाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक को बंसीराम ठाकुर, ई. एके सहील, ई. आरएस चंदेल, ई. सुरेश कुमार शर्मा, सुखराम भारद्वाज, गुरदेव कौशल ने भी संबोधित किया। निकाराम, हरी कुमार गुप्ता, सुखराम, विपिन कुमार, रामेश्वर, सीताराम, निक्काराम ठाकुर, तुलसी राम, बालकराम, अनंतराम, भूप सिंह, महेंद्र, मनीराम, अमरू राम, सुरेश शर्मा, मेहर सिंह, वासुदेव शर्मा, तुलसी राम शर्मा और अनिल कुमार बैठक में शामिल रहे।