फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 308 हेक्टेयर क्षेत्र में नई पौध राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 308 हेक्टेयर वन क्षेत्र में नई पौध जलकर नष्ट हो गई है। हजारों छोटे पौधों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि नुकसान का आकलन बरसात के बाद ही हो पाएगा। क्योंकि बरसात के बाद कई पौधे फिर तैयार हो जाते हैं। जानकारों की मानें तो एक लाख से अधिक छोटे पौधे आग की चपेट में आए हैं। इसके अलावा इस वर्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3700 हेक्टेयर जंगल जले हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आग की घटनाओं से करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जहां पेड़ों को नुकसान पहुंचा है, वहीं वन्य जीव जंतु भी जल गए हैं। लेकिन, अभी तक वन विभाग के पास पूरे नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग का दावा है कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा वन विभाग के पास अभी तक जो रिपोर्ट पहुंची है उसमें 308 हेक्टेयर जमीन में गत वर्षों में लगाए गए पौधे जल गए हैं।
वन विभाग के अनुसार एक हेक्टेयर जमीन में 200 से 600 तक पौधों को रोपा जाता है। 308 हेक्टेयर में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का अनुमान है। हालांकि वन विभाग के पास यह रिपोर्ट नहीं है कि इनमें कितने पौधे जले हैं। विभाग इसकी रिपोर्ट बरसात के बाद तैयार करेगा।
विज्ञापन

जंगलों में आग के वन विभाग के पुलिस के पास पांच मामले दर्ज करवाए गए। ग्रामीणों के खिलाफ भी वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने के केस दर्ज करवाए हैं। लेकिन, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
वन विभाग के डीएफओ सरोज भाई पटेल ने बताया कि आग लगने से नई पौध को कितना नुकसान हुआ है इसकी सही रिपोर्ट बरसात के बाद मिल पाएगी। 308 हेक्टेयर क्षेत्र में नई पौध और 3700 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें