बिलासपुर।
केंद्रीय सरकार की प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति राशि एवं वार्षिक आय की अधिकतम सीमा में संशोधन किया गया है।
12 से 11 मार्च तक छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उप निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि विभाग ने जिला के सभी राजकीय, निजी, वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च पाठशालाओं के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों के आवेदन 21 मार्च तक ऑनलाइन जमा करवा दें। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन पत्रों की की 24 मार्च तक जांच की जाएगी। आवेदन पत्रों की हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में 27 मार्च तक जमा करवाई जा सकती हैं।