फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल और सुभाष ने मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया। सभी ने अपने अपने समर्थनों के साथ पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन


बिलासपुर में भाजपा के सुभाष ठाकुर ने जीत के बाद अपने समर्थनों के साथ पूरे शहर में विशाल रैली निकाली। वह बाजार से होते हुए धौलरा मंदिर पहुंचे। मंदिर में माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं रामलाल ठाकुर ने जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी की। कॉलेज चौक से होते हुए मुख्य बाजार का चक्कर लगाया। बस अड्डे से होते हुए बाबा नाहर सिंह के मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


वहीं देर शाम को घुमारवीं में राजेंद्र गर्ग ने विजय रैली निकाल कर सभी लोगों का आभार प्रकट किया। वहीं झंडूता का चुनाव परिणाम सबसे देरी से आया। कार्यकर्ताओं के उत्साह में वहां भी कोई कमी नहीं थी। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें