बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में 16 दिसंबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्या निर्मला देवी ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।