अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
घुमारवीं उपमंडल के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बरोटा में पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री विद्या भारती हेमचंद्र ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने साल भर में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से सेवानिवृत्त उप-कुलपति डॉ. कृष्ण चंद ने की।
प्रधानाचार्य रामपाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। नशा समाज को खोखला कर रहा है। इससे बचने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति के अनुसार शिक्षा पद्धति को बल देने की बात कही।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें सूर्यांश और अन्य ने राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा..., देवांशी दत्ता ने नीलू बिंदु दो सखियां..., दसवीं के बच्चों ने डांडिया नृत्य, के साथ-साथ योगचाप और योग पिरामिड का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंशुल, तरुण, पीयूष, स्वाति, सारिका, आंचल, श्रेया पटियाल, मानवी, कुंजन, शैली, आर्यन, श्वेता, शगुन, सारिका, शिवम, अदिति, अनुपम, रितेश, तम्मना, गौरव, प्रशंम, सार्थिक, ईशान, सूर्यांश व अन्वेशा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रामपाल, प्रबंधक सुभाष ठाकुर, संरक्षक अमी चंद शास्त्री, खेलकूद मार्गदर्शक उतर क्षेत्र बलदेव आदि उपस्थित थे।