अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)।
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा की बैठक झंडूता ब्लॉक मंडल अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट में आयोजित की गई। राजपूत समाज के साथ हो रहे भेदवाद के बारे में चिंतन किया गया। बैठक में आए लोगों ने कई मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार देश से आरक्षण को हटाए जाने पर विचार करने की पहल करे। अगर आरक्षण देना है तो आर्थिक आधार पर ही दिया जाना चाहिए। ताकि देश का भविष्य उज्ज्वल बन सके।
आज तक सभी सरकारों ने क्षत्रिय समाज के साथ भारी भेदवाद कर वोटों की राजनीति करके शोषण किया है। देश में ऐसे हालात हो चुके हैं कि आरक्षण की आंधी से योग्य प्रतिशत वालों को दरकिनार किया जा रहा है। कम योग्य प्रतिशत आरक्षण वालों को बड़े-बड़े पदों पर नौकरियां दी जा रही हैं। इससे देश का क्षत्रिय समाज घुटन महसूस कर रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो क्षत्रिय समाज को अपने हकों के लिए आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली महासभा की बैठक ग्राम पंचायत डाहड के संघ टिक्करी में 19 नवंबर को झंडूता मंडल महासभा अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में लेखराम कौंडल, जरनैल सिंह चंदेल, मलकियत सिंह, कर्म सिंह चंदेल, राजेंद्र सिंह, जय सिंह, रतन सिंह ठाकुर, राजेश कुमार, ओंकार सिंह, प्रकाश चंद, सुभाष मिन्हास, सुनीता चंदेल, रमेश कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, मनोज चंदेल, दिनेश, निट्टू, सोहन सिंह, भाग सिंह, मलकीत सिंह सहित कई लोगों ने भाग लिया।