फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फीट ऊंचा, 25 फीट चौड़ा, 48 फीट लंबा होगा मोदी का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
तीन अक्तूबर को बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। रैली मैदान को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें एक-एक सेक्टर में 15 से 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाषण के लिए मोदी के मंच की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। स्टेज आठ फीट ऊंचा, 24 फीट चौड़ा व 48 फीट लंबा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रैली मैदान का पूरा दायरा दो लाख दस हजार स्कवेयर फीट का है। जिसमें एक साथ डेढ़ लाख के करीब लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा लोगों के रैली स्थल तक आने के लिए मार्ग भी तय किए गए हैं। एंट्री व एग्जिट का भी नक्शा तैयार किया है। रैली स्थल में आने के लिए चार पुरुष व चार महिला एंट्री गेट लगाए गए हैं। मोदी का स्टेज चंडीगढ़ से आई एक फर्म तैयार कर रही है। अस्थायी शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो लोग मोदी को नजदीक से नहीं देख पाएंगे उनके लिए मैदान के आसपास बड़ी-बड़ी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

मोदी रैली के सभा स्थल प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि पीएम के स्टेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंच पर कौन-कौन बैठेगा अभी नहीं तय
प्रधानमंत्री के मंच पर कौन-कौन नेता होंगे, इसका अभी फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी के आला नेताओं का कहना है कि इस संबंध में अभी पीएमओ और एसपीजी तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें