फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर 8,000 श्रद्धालुओं ने श्री नयनादेवी जी में टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्घालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को करीब 8,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के साथ अष्टमी पूजन किया।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता का अष्टमी पूजन किया। साथ ही घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी तरुणेश शर्मा के अनुसार माताजी के अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी का दिन मां को सर्वप्रिय है। अष्टमी के दिन माता को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाया जाता है। गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें