फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि चुनने में 80 फीसदी मतदाताओं ने दिया योगदान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं का जताया आभार
विज्ञापन

डेढ़ महीने तक चली चुनावी तैयारियां, तीन चरणों में हुए 182 पंचायतों के मतदान
36 घंटे से अधिक समय तक चली बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। करीब डेढ़ महीने तक चली चुनावी तैयारियों, तीन चरणों में हुए मतदान और 36 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के बाद रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) चुनावों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। जिले में लगभग 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए इसमें सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। राहुल ने बताया कि जिले की 182 पंचायतों में चुनाव करवाए गए। इनमें 1140 वार्ड सदस्य, 182 प्रधान, 182 उप प्रधान, 97 पंचायत समिति सदस्य, 14 जिला परिषद सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। जिले में मतदान तीन चरणों 26, 28 और 30 मई को आयोजित किया गया। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान वाले दिन ही संबंधित मतदान केंद्रों पर पूरी कर ली गई थी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे शुरू की गई। जिला परिषद और बीडीसी चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रशासनिक मशीनरी ने लगातार कार्य किया। मतदान और मतगणना से जुड़े कार्यों में अधिकारी और कर्मचारी लगातार जुटे रहे, पूरी प्रक्रिया 36 घंटे से अधिक समय तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों, विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न करवाई गई। प्रशासन ने निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक चरण को पूरा किया। उपायुक्त ने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी एसडीएम, बीडीओ, सेक्टर अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों, मतगणना कर्मियों, सुरक्षाबलों और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें