उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 22 और श्री नयना देवी जी 23 जुलाई को होंगे इंटरव्यू
केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं और उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 22 जुलाई और उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 17,500 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआईसी और बीमा पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, 10वीं प्रमाण पत्र, योग्यता संबंधी दस्तावेज, दो पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र और बायोडाटा की प्रति लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 और नियोक्ता के मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।