फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 80 खिलाड़ियों ने दिया ड्रैगन बोट टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली में 18 से 20 अक्तूबर तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

-12 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग, रविवार को जारी होगी चयनित खिलाड़ियों की सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। दिल्ली में 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को बिलासपुर में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ। मंडी-भराड़ी फोरलेन के पास गोविंद सागर झील में आयोजित ट्रायल में प्रदेश के 12 जिलों से 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना और टेक्निकल डायरेक्टर रेलु राम ठाकुर की देखरेख में हुई। ट्रायल में खिलाड़ियों ने ड्रैगन बोट स्पर्धा में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन के राज्य महासचिव रितेश अहलुवालिया ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची रविवार को जारी की जाएगी। ट्रायल के दौरान आयोजन सचिव हेमराज ठाकुर मौजूद रहे। चयन जूरी में एडवोकेट पाल वर्मा, तृप्ता डोगरा, रवींद्र वासुदेव और रीना देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें