फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 14 वर्ष से यात्रियों को मुफ्त सफर करवा रहीं 75 वर्षीय यशोदा देवी

विज्ञापन
लोगों को बस में फ्री यात्रा कराती कसारू गांव की बुजुर्ग यशोदा देवी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अचार बेचकर चलाती हैं आजीविका, हर साल एक दिन निजी बस बुक कर चुकाती हैं यात्रियों का किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। अचार बेचकर आजीविका चलाने वाली कसारु गांव की 75 वर्षीय यशोदा देवी पिछले 14 वर्षों से समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। वह हर साल एक दिन के लिए निजी बस बुक करवाकर उसमें सफर करने वाले सभी यात्रियों का किराया खुद चुकाती हैं। शुक्रवार को भी उनकी इस पहल से बस में सफर करने वाले यात्रियों को बिना किराया दिए अपने गंतव्य तक पहुंचने का अवसर मिला।
यशोदा देवी हर साल एक दिन के लिए निजी बस बुक करवाती हैं। इस दौरान बस अपने निर्धारित रूट पर सामान्य दिनों की तरह चलती है, लेकिन यात्रियों को किराया नहीं देना पड़ता। उनकी इस पहल का लाभ किसी एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रूट पर सफर करने वाले सभी यात्रियों को मिलता है। सीमित आमदनी के बावजूद यशोदा देवी का सेवा के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। वह अचार बनाकर बेचती हैं और इसी से अपनी आजीविका चलाने में योगदान देती हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा एल्युमिनियम का काम करता है, जबकि दूसरा बद्दी में निजी क्षेत्र में कार्यरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने समाज सेवा का यह सिलसिला जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशोदा देवी की पहल लोगों को आर्थिक राहत देने के साथ परोपकार और दूसरों की मदद करने का संदेश भी देती है। उनका प्रयास बताता है कि समाज सेवा के लिए बड़े आर्थिक संसाधनों की नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने के जज्बे की जरूरत होती है। 75 वर्ष की उम्र में भी उनका यह सेवाभाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें