फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी में 74 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी ने रविवार को उपतहसील भराड़ी कार्यालय परिसर के पास 16वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 74 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें छह महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को समिति ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में समिति के वरिष्ठ सदस्य कामराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में समिति के प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने 30वीं, हनवंत सिंह ने 33वीं और अशोक बांथरा 18वीं बार रक्तदान किया। मनोहर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति 17 मार्च को सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन कमेटी ने किया। इसमें रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्यातिथि कामराज शर्मा ने कहा कि समिति ने सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होता है। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम और सामुदायिक अस्पताल भराड़ी से डॉ. आयुषी, कल्पना कुमारी, कमल किशोर मेहता, मनोज, निशांत किशोर, शंकर दास और राजेश ने सेवाएं दी। इस मौके पर कमेटी सदस्यों में सुरेश कुमार, सोमदत्त, जीतराम और सोहन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें