संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के पूर्व अध्यक्ष सतपाल वर्धन को हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति एपीएमसी बिलासपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले सतपाल वर्तमान में सहकारी सभा समिति घुमारवीं के प्रधान भी है। वह नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही एपीएमसी में सीमा चंदेल, महेंद्र सिंह, राकेश चंद, मनोज कुमार, राकेश भारद्वाज, परमजीत, डॉ. मनोज कुमार, गौरव शर्मा और दयाराम को कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सतपाल वर्धन ने उन्हें एपीएमसी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, तकनीकी शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री राजेश धर्माणी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।