अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति ने बिलासपुर बस अड्डा पर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। समिति की अध्यक्षा बिजली महंत के सौजन्य से बिलासपुर शहर में ट्रैफिक सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डा चौक पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपनी समिति के पदाधिकारियों के साथ इस अभियान में भाग लिया।
प्रधान बिजली महंत ने समिति के अध्यक्ष व थाना सदर से थाना प्रभारी योगराज चंदेल को टोपी व गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया। इसके बाद संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया तथा जो लोग बिना हेलमेट के चल रहे थे उन्हें फूल व हेलमेट पहनाकर जागरूक किया तथा उन्हें ट्रैफिक के नियमों के प्रति बताया।
इस मौके पर बिलासपुर के जाने माने अभिनेता नवीन वात्सायन ने भी लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। अभियान में स्थानीय जनता, टैक्सी यूनियन तथा ऑटो यूनियन ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति के पदाधिकारी सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, नीजू चौधरी, प्रेस सचिव तनुज सोनी, सुमन ठाकुर, रणजीत ठाकुर, अनिल शर्मा, लाला खान, रिया महंत, रोहित कुमार, मनीष व नगर सुधार समिति के पदाधिकारी राजेंद्र गौतम, तनुज, लाल सिंह चौहान, चेतन मेहता, नीरज वर्मा, संजीव ढिल्लो, नसीम मोहम्मद, बलदेव, चेतराम चौधरी, मनोहर लाल, ओपी मेहता, रतनू राम मैहला, रोहित तथा संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।