फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शाहतलाई-झंडूता मांडवा पुल मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश से शाहतलाई-झंडूता मांडवा पुल मार्ग बंद
14 पंचायतों के लोगों को करना पड़ रहा अतिरिक्त सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तीन दिन से हो रही भारी बारिश से शाहतलाई-झंडूता सड़क मांडवा पुल के पास बंद हो गई है जिससे कोटधार की 14 पंचायतों का संपर्क एसडीएम कार्यालय व मुख्यालय से कट गया है। लोगों को मजबूरी में अतिरिक्त लंबा सफर तय करके आना पड़ रहा है।
उधर क्षेत्र में जगह-जगह ल्हासे गिरने से बच्छरेटू-बड़सर सड़क भी बंद हो गई है। जबकि शाहतलाई-कोसरियां सड़क चार घंटे बंद रही। शाहतलाई-कलोल सड़क पर ल्हासे गिरने से यातायात तीन घंटे तक बाधित रहा। जबकि धरवानड़ा में मवेशी खाना गिरने से एक भैंस का बच्चा मर गया। जबकि जोल गांव में रिहायशी मकान गिर गए। मकानों के गिरने से भी लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलोल के सहायक अभियंता शशीपाल धीमान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर दी हैं। किसी भी सड़क पर लहासा गिरने की सूचना मिलते ही उसे तुरंत खोला जा रहा है। तीन जेसीबी लगातार कार्य कर रही है।
-----------
...रामनाथ शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें