फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर शहर से डेंगू का एक मामला आया सामने

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि सोमवार को बिलासपुर शहर से मात्र एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल से 8 मामले मार्कंडेय से और 3 मामले घुमारवीं से दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 147 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित केवल 2 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं। शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-2 में 7 घरों में, वार्ड-8 में 4 घरों में और वार्ड-10 में 10 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड-1, 2, 3, 4, 5, 8, 9 और 10 में जाकर 140 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 141 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें