फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैच वाइज जेबीटी भर्ती में अस्सेस्मेंट के निर्णय पर भड़के अभ्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पहले से ही विवादों से घिरी जेबीटी अध्यापक भर्ती पर एक बार फिर से संकट के बादल घिरने लगे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी अध्यापकों की बैच वाइज भर्ती के लिए आयोजित काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों से दोबारा प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। इनमें एनसीसी, एनएसएस, लैंडलेस, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा बैकवर्ड पंचायत इत्यादि प्रमाण पत्रों के आधार पर अंक देने की बात कही जा रही है। विभाग की इस कवायद के खिलाफ अभ्यर्थी भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे आरएमपी नियमों के खिलाफ करार देते हुए विभाग को चेताया है कि यदि समय रहते इस कवायद को विभाग ने वापस लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वह उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
अभ्यर्थियों अजय, विजय, रमण, विनय, मनोज, मिशा, अंजलि, रणजीत, रमण, कर्ण, शिवम का कहना है कि यह जेबीटी अध्यापक भर्ती बैच वाइज आधार पर हो रही है, जिसमें इंटरव्यू का पहले से ही कोई प्रावधान नहीं है। जेबीटी के 22 सितंबर 2017 के आरएमपी रूल्स के 15 व 15ए क्लॉज के चौथे नंबर पर साफ-साफ लिखा गया है कि बैच की गणना जेबीटी डीएमसी जारी होने की तिथि से की जाएगी। एक बैच के अभ्यर्थियों की मेरिट उनके जेबीटी डिप्लोमा में प्राप्त अंकों से निर्धारित होगी। यदि जेबीटी डिप्लोमा के अंक बराबर होंगे तो दो के अंकों तथा फिर भी समानता होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी। ऐसे में यदि असेसमेंट होती है तो जेबीटी डिप्लोमा में प्राप्त अंकों का कोई मोल नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू को समाप्त करते हुए इसके स्थान पर असेसमेंट संबंधित प्रमाण पत्रों के आधार पर लागू करते हुए 17-04-2017 को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें इंटरव्यू के स्थान पर असेसमेंट को अधिमान देते हुए इसके 15 अंक निर्धारित किए गए थे। ऐसे में असेसमेंट केवल इंटरव्यू के स्थान पर वैध है न कि बैच वाइज भर्ती में। विभाग इसे नियमों के विरुद्ध जाकर आपस में मिक्स कर रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें