बिलासपुर। शासन की सख्ती एवं प्रशासन की चेतावनी के बाद भी सभी लेखपाल काम पर नहीं लौट रहे हैं। सोमवार को बर्खास्तगी के भय दो प्रशिक्षु लेखपाल डयूटी पर आ गए हैं। अब 30 स्थायी व 20 प्रशिक्षु लेखपाल ड्यूटी से बाहर हैं। एसडीएम ने कहा कि नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर न आने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाना तय है।
एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि शासन की सख्ती के बाद उनके द्वारा नोटिस जारी करने व अध्यक्ष व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से हड़ताली लेखपालों में कार्रवाई के भय से हड़कंप मच गया है। स्थायी 32 में से दो लेखपाल हड़ताल से वापस लौट आएं थे और वह हज के लिए चले गए हैं और सभी 24 प्रशिक्षु लेखपालों में दो लेखपाल पहले ही डयूटी पर वापस आ गए थे। सोमवार को भी दो प्रशिक्षु लेखपाल काम पर लौट आए हैं। अब 20 प्रशिक्षु लेखपाल जो शेष रहे गए थे, उनके खिलाफ मंगलवार को बर्खास्तगी की कार्रवाई होना तय है। जबकि, स्थायी 30 लेखपालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लेखपाल दस बजे अपनी डयूटी ज्वाइन करता है तो उसके प्रति नरमी बरती जाएगी ।