फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बस सुविधा न मिलने से अभिभावक करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चों को बस सुविधा न मिलने से अभिभावक करेंगे चक्का जाम
एकाएक बस का भाड़ा छह प्रतिशत बढ़ाने से भड़के अभिभावक
खारसी चौक पर सुबह आठ बजे करेंगे अनिश्चितकालीन चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा/जुखाला (बिलासपुर)। अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग की ओर से चलाए जा रहे जेपी विद्या मंदिर पंचतंत्र में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए चलाई जा रही बस सुविधा को स्कूल प्रबंधन द्वारा बंद करने पर अभिभावक भड़क उठे हैं। इसके चलते रविवार को अभिभावकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 50 के करीब अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया कि यदि सोमवार को स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए नहीं आती है तो सभी अभिभावक खारसी चौक पर सुबह 8 बजे से अनिश्चित काल के लिए चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहना है कि जब जेपी उद्योग वाले इस स्कूल को चलाते थे तो बच्चों को
स्कूल लाने और वापस घर छोड़ने के लिए जो बस सेवा दी जाती थी उसका 200 रुपये
मासिक भाड़ा लिया जाता था लेकिन अल्ट्राटेक प्रबंधन ने बस सुविधा का किराया एकदम से 6 गुना बढ़ा कर 1200 रुपये प्रति बच्चा कर दिया।
अभिभावकों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा था जिसमें बस सुविधा का किराया एकदम से 6 गुना बढ़ाने पर आपत्ति जताई थी और इसे कम करने की मांग की थी। इसके बाद अब अल्ट्राटेक प्रबंधन यह कह रहा है कि नूरपुर बस हादसे के बाद उच्च न्यायालय ने यह आदेश जारी किए हैं कि बस में ओवरलोडिंग नहीं होगी और उनके पास इतनी बसें नहीं है जिसकी वजह से अब वह बस सेवा बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को इस बैठक में जय देव शर्मा, सुभाष चंद, नरेंद्र शैल, हरीश पाठक, तुलसी राम, कृष्ण दास, विनोद कुमार सहित लगभग 50 अभिभावकों ने भाग लिया।
--------------
... गोपाल शर्मा। ......नीटू सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें