फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसो रे मेघा...पर मचाया धमाल

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया वार्षिक नयना देवी में वार्षिक उत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
श्री नयना देवी मंदिर न्यास की ओर से संचालित श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नयना देवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान साल भर विभिन्न क्षेत्रों में मेधावी रहे विद्यार्थियों सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अनिल शर्मा और मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा उप निदेशक कंवर मोहिंद्र सिंह सहित साथ के स्कूलों के सभी प्रधानाचार्य तथा स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा घवांडल पंचायत की प्रधान मीना कुमारी सहित नगर परिषद के सदस्य तथा अभिभावक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सैन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में आ रही मुश्किलों के बारे में भी अध्यक्ष महोदय को अवगत करवाया। बच्चों ने अतिथि के स्वागत के लिए स्वागत गीत पेश किया। उसके बाद ज्योति तथा उसके सहेलियों ने समूहगान इंसानियत के पथ पर..., प्रस्तुत किया। छात्र रमण द्वारा कविता तिरंगा लहराता है शान से भी लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में बाबू राम और साथियों ने नेपाली डांस प्रस्तुत किया गया। वहीं अनु एवं सहेलियों का गोरा गोरा रंग हाय ओ मुंडा लुट्या गया.... तथा ज्योति ठाकुर का पहाड़ी गाना कुछ सैल्लिदयां कुछ पील्डीया हो लेई बंजारू...पर भी जम कर तालियां बजी। अनु ने पंजाबी भंगड़ा तथा पूनम का भाषण तथा अभ्य शर्मा का पहाड़ी गाना चल मेरी जींदे....को भी खूब सराहा। दीपांजलि, साक्षी व सहेलियों का बरसो रे मेघा...पर खूब धमाल मचा। सन्नी का ब्रेक डांस तथा रिया एवं सहेलियों ने नाटी पर भी जम कर धमाल मचाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल ने कहा कि स्कूल में ऐसे आयोजन बच्चों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा की स्कूल में खेल मैदान का काम चल रहा है। आचार संहिता के बाद रिक्त पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी अनिल शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें